
नई दिल्ली: इक्विटी म्युचुअल फंडों ने शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद फरवरी, 2023 में 15,685 करोड़ रुपये आर्किषत किए। यह नौ महीनों में सबसे अधिक शुद्ध निवेश रहा। इक्विटी म्युचुअल फंडों ने जनवरी, 2023 में 12,546 करोड़ रुपये और दिसंबर, 2022 में 7,303 करोड़ रुपये जुटाए थे। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड योजनाओं में लगातार 24वें महीने शुद्ध आवक हुई। इक्विटी फंडों में बेहतर आवक से सर्मिथत, म्यूचुअल फंड उद्योग ने पिछले महीने 9,575 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हासिल किया। फायर्स के शोध प्रमुख गोपाल कवालीरेड्डी ने कहा कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) के निकासी से उत्पन्न शेयर बाजारों में अस्थिरता का मुकाबला करने के लिए निवेशकों को अनुशासित तरीके से निवेश जारी रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर
मेष: दिन शुभ रहेगा...