Site icon Dainik Savera Times

Google Play Store से इंफो एज के नौकरी, शिक्षा, 99 एकड़ ऐप हुई गायब

 

नई दिल्ली: इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसके मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। इनमें नौकरी डॉट कॉम, 99 एकड़ डॉट कॉम और शिक्षा डॉट कॉम शामिल हैं। इससे एक दिन पहले गूगल ने सेवा शुल्क भुगतान पर विवाद को लेकर भारत में अपने प्ले स्टोर से कुछ लोकप्रिय ऐप सहित अन्य ऐप को हटाना शुरू कर दिया था।

गूगल ने कहा था कि कई जानी-मानी फर्मों सहित देश की 10 कंपनियों ने प्ले स्टोर से लाभ होने के बावजूद शुल्क का भुगतान नहीं किया है। इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया, ”गूगल ने कंपनी के मोबाइल एप्लिकेशन (नौकरी डॉट कॉम, नौकरी रिक्रूटर, नौकरीगल्फ जॉब सर्च ऐप, 99 एकड़ डॉट कॉम) को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

इंफो एज ने बताया कि कुछ अन्य कंपनियों के ऐप को भी हटाया गया है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा गया है कि यह कार्रवाई कंपनी के लिए आश्चर्य की बात है क्योंकि गूगल ने उचित नोटिस दिए बिना ऐसा किया। इंफो एज ने साफ किया कि जिन उपयोगकर्ताओं के मोबाइल डिवाइस पर पहले से ही उसके मोबाइल ऐप डाउनलोड हैं,

वे इनका उपयोग जारी रख सकते हैं। इसके अलावा अन्य मंचों (जैसे एप्पल ऐप स्टोर) के जरिए ऐप का उपयोग करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इंफो एज ने बताया कि वह इस संबंध में गूगल के साथ काम कर रही है, ताकि कंपनी के मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

Exit mobile version