Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार का रुख सही, इन कंपनियों को हुआ मुनाफा 

November 8, 2023

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार का रुख सही, इन कंपनियों को हुआ मुनाफा 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा, लेकिन एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बाद में कारोबार सपाट रहा।बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 181.6 अंक चढक़र 65,124 पर पहुंच गया। निफ्टी 49 अंक बढक़र 19,455.70 पर रह।

We are now on WhatsApp. Click to join.

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, विप्रो, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन के शेयर लाभ में रहे। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयरों को नुकसान हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिका बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 497.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आज, शुरू हुई वोटों की गिनती

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें