Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग की भौतिक फाइलों को ई-फाइलों में बदलने की पहल जारी

October 9, 2023

रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग की भौतिक फाइलों को ई-फाइलों में बदलने की पहल जारी

 

नई दिल्ली: रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग कार्यस्थल को अधिक खुला और स्वच्छ बनाने के लिए भौतिक फाइलों को ई-फाइलों में बदल रहा है। इसके अलावा विभाग 2022 से पहले खोली गई सभी ई-फाइलों की समीक्षा कर रहा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अधिकारियों को 9,800 ई-फाइलों की समीक्षा करने का काम सौंपा गया है।

बयान के मुताबिक, विभाग मौजूदा सभी भौतिक फाइलों को 100 प्रतिशत स्कैंनिंग और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक फाइलों में बदल रहा है। ऐसे में भौतिक फाइलों द्वारा घेरी गई पर्याप्त जगह खाली होने की उम्मीद है। यह विभाग रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

ये भी पढ़ें: Dubai में अब घर खरीदना हुआ आसान, प्रॉपर्टी और वीजा के लिए जारी किए नए नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें