Site icon Dainik Savera Times

Instagram ला रहा नया फीचर, रील्स या स्टोरीज के लिए कस्टम स्टिकर में बदल देगा आपकी फोटो

 

नई दिल्ली: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम एक नए ‘स्टिकर क्रिएशन‘ फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो यूजर्स को रील्स या स्टोरीज में इस्तेमाल करने के लिए अपनी फोटोज को कस्टम स्टिकर में बदलने देगा। इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि नया फीचर कैसे काम करेगा। मोसेरी ने कहा, ‘हम आपके लिए फोटोज को रील्स और स्टोरीज में इस्तेमाल करने के लिए कस्टम स्टिकर में बदलने के एक तरीके की टेस्टिंग कर रहे हैं।

पढ़ें बड़ी ख़बरें:200 में से 180 फिल्में रही फ्लॉप, फिर भी इस अभिनेता के स्टारडम में नहीं आई कमी

आप अपने कैमरा रोल में फोटोज से, या इंस्टाग्राम पर देखी जाने वाली इमेज से स्टिकर बना सकते हैं।‘ इस फीचर को सबसे पहले एनगैजेट द्वारा देखा गया था। नया टूल फोटो के सब्जेक्ट का चयन करेगा और बैकग्राउंड को हटा देगा, एक फ्री-फ्लोटिंग स्टिकर बनाएगा जिसे अन्य कंटेंट पर रखा जा सकता है। हालांकि, यह टेस्ट है और इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस बीच, इंस्टाग्राम ने एक फीचर की टेस्टिंग की है, जो जल्द ही कुछ यूजर्स को अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पोल बनाने की अनुमति देगा, जिससे क्रिएटर्स को कंटेंट का इस्तेमाल करने का एक और तरीका मिल जाएगा।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: बीते वित्त वर्ष में फ्लिपकार्ट का घाटा बढ़कर 4,890.6 करोड़ रुपये हुआ

मोसेरी ने इसकी घोषणा की, जिसमें कहा गया कि पोल को रेगुलर फीड पोस्ट के साथ-साथ रील्स पर कमेंट्स में भी जोड़ा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट किया, ‘हम किसी फीड पोस्ट या रील के कमेंट्स में एक पोल जोड़ने या उस पर वोट करने के लिए एक छोटा सा टेस्ट शुरू कर रहे हैं। हम हमेशा दोस्तों और क्रिएटर्स के साथ बातचीत करने के नए तरीकों की तलाश में रहते हैं।‘

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

 

Exit mobile version