Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

February में होम फीड से शॉपिंग टैब हटाएगा Instagram

January 10, 2023

February में होम फीड से शॉपिंग टैब हटाएगा Instagram

सैन फ्रांसिस्को: सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से स्क्रीन के नीचे मेन बार से शॉपिंग टैब को हटा देगा। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, शॉपिंग टैब को हटाकर नई पोस्ट बनाने का बटन नीचे दिया जाएगा। हालांकि, रील्स टैब, जो वर्तमान में नेविगेशन बार के सामने और सेंटर में मौजूद है, शॉप टैब की जगह आ जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा कि होम फीड पर शॉर्टकट के बिना भी शॉपिंग अभी भी प्लेटफॉर्म का हिस्सा रहेगी।

कंपनी ने कहा, “आप इंस्टाग्राम पर अपनी शॉप सेटअप करने और चलाने में सक्षम होंगे, क्योंकि हम शॉपिंग एक्सपीरियंस में इंवेस्ट करना जारी रखेंगे, जो फीड, स्टोरीज, रील्स, एड्स और अन्य में लोगों और बिजनेस के लिए सबसे अधिक वैल्यू प्रदान करते हैं।” रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल सितंबर में कंपनी ने शॉपिंग बटन के बिना मेन फीड की टेस्टिंग शुरू की थी और कहा था कि वह यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम अनुभव को आसान बनाना चाहती है। इस बीच, पिछले महीने मेटा ने इंस्टाग्राम पर ‘नोट्स’ सहित कई शेयरिंग फीचर्स पेश किए, जो यूजर्स को उन लोगों के करीब महसूस करने में मदद करेंगी, जिनकी वे परवाह करते हैं।

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अलर्ट, गुरुग्राम से युवाओं के जाने की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें