Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

आवास क्षेत्र में संस्थागत निवेश जुलाई-सितंबर तिमाही में 71 प्रतिशत बढ़ा: रिपोर्ट

October 26, 2023

आवास क्षेत्र में संस्थागत निवेश जुलाई-सितंबर तिमाही में 71 प्रतिशत बढ़ा: रिपोर्ट

नई दिल्ली: देश में चालू कैलेंडर साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान आवासीय संपत्तियों में संस्थागत निवेश 71 ??प्रतिशत बढक़र 29.83 करोड़ डॉलर हो गया है। रियल एस्टेट सलाहकार वेस्टियन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एक साल पहले समान अवधि में आवास खंड में संस्थागत निवेश का आंकड़ा 17.43 करोड़ डॉलर था। वेस्टियन की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र को 2023 कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल मिलाकर 67.99 करोड़ डॉलर का संस्थागत निवेश मिला है, जो पिछले साल की समान अवधि के 37.43 करोड़ डॉलर से 82 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, विदेशी कोषों के प्रवाह में उल्लेखनीय गिरावट की वजह से जुलाई-सितंबर की अवधि में इससे पिछली तिमाही की तुलना में कुल संस्थागत निवेश में 57 प्रतिशत की गिरावट आई है। वेस्टियन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीनिवास राव ने कहा, ‘‘चुनौतीपूर्ण वृहद आर्थिक माहौल में विदेशी निवेशकों की रुचि घटने से सितंबर तिमाही में संस्थागत निवेश सुस्त पड़ा है।’’ हालांकि, राव ने कहा कि बड़ी कंपनियां अब अपने कर्मचारियों को कार्यालय बुला रही हैं, जिससे देश में कार्यालय स्थल की मांग में तेजी आ सकती है। ‘‘ऐसे में आगामी तिमाहियों में रियल एस्टेट में निवेश बढ़ सकता है।’’ तीसरी तिमाही में कुल संस्थागत निवेश में घरेलू निवेशकों का हिस्सा बढक़र 71 प्रतिशत हो गया। वहीं विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी पिछले साल की समान अवधि के 55 प्रतिशत से घटकर 27 प्रतिशत रह गई है।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें