Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश मार्च तिमाही में 37 प्रतिशत बढक़र 1.65 अरब डॉलर पर

April 9, 2023

रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश मार्च तिमाही में 37 प्रतिशत बढक़र 1.65 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश जनवरी-मार्च, 2023 की तिमाही में 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कॉलियर्स के अनुसार, यह वृद्धि कार्यालय और आवासीय संपत्तियों की मांग बढ़ने के कारण हुई है।पिछले साल की समान अवधि में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 1.2 अरब डॉलर रहा था।विदेशी निवेशकों ने कार्यालय संपत्तियों में निवेश को तरजीह दी, जबकि घरेलू निवेशकों ने आवासीय परियोजनाओं में निवेश किया।रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कॉलियर्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, कार्यालय क्षेत्र में निवेश का प्रवाह जारी है और जनवरी-मार्च के दौरान हुए कुल निवेश का 55 प्रतिशत इसी क्षेत्र में हुआ है। आवासीय क्षेत्र में 22 प्रतिशत निवेश हुआ है।

कार्यालय क्षेत्र में संस्थागत निवेश जनवरी-मार्च, 2023 में 41 प्रतिशत वृद्धि के साथ 90.76 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 64.36 करोड़ डॉलर था।आवासीय संपत्तियों में निवेश भी बढक़र 36.11 करोड़ डॉलर हो गया।औद्योगिक और भंडारण क्षेत्र में निवेश 20 प्रतिशत वृद्धि के साथ 17.99 करोड़ डॉलर से बढक़र 21.63 करोड़ डॉलर हो गया।वैकल्पिक संपत्तियों में निवेश 3.98 करोड़ डॉलर से भारी उछाल के साथ 15.82 करोड़ डॉलर हो गया। इन संपत्तियों में डाटा केंद्र, जीवन विज्ञान, अवकाश गृह और छात्रावास आदि आते हैं।

ये भी पढ़ें: तंबाकू की लत में कमी, फिर भी युवाओं और किशोरों में बढ़ती वेपिंग ने बढ़ाई चिंता

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें