Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैंकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करने के निर्देश

December 7, 2024

बैंकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करने के निर्देश

नयी दिल्ली: सरकार ने बैंकों को साइबर धोखाधड़ी के लिए उपयोग होने वाले बैंक खातों ( मुले खातों) का वास्तविक समय पर पता लगाने, धोखाधड़ी का पता लगाने और रोकथाम के लिए बैंक कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें बेहतर कौशल प्रदान करने, आम नागरिकों को धोखेबाजों के झांसे में न आने के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने और जागरूक करने के लिए ए आई/ एम एल समाधान सहित उन्नत तकनीकों को अपनाने के निर्देश दिए हैं।

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने इसको लेकर आज डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी, विशेष रूप से मुले खातों के कारण बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए रिजर्व बैंक, नाबार्ड, सरकारी, निजी और भुगतान बैंकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें