Site icon Dainik Savera Times

फर्जी खर्च दिखाकर बीमा कंपनियों ने की 30 हजार करोड़ की गड़बड़ी, टैक्स चोरी के लगे आरोप

इनकम टैक्स विभाग ने अनुमान लगाया है कि जीएसटी की शुरुआत यानी 1 जुलाई 2017 से बीमा कंपनियों और उनके माध्यस्थों ने फर्जी खर्च दिखाकर करीब 30 हजार करोड़ की टैक्स चोरी की है। इनकम टैक्स विभाग अब इन कंपनियों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बकाया वसूलने के लिए इन संस्थाओं को टैक्स डिमांड नोटिस भेजा जाएगा। हालांकि ये राशि ब्याज और जुर्माना लगाने के बाद और बढ़ जाएगी. ईटी को सीनियर अधिकारी ने बताया​ कि हम ​जुर्माने और पेनाल्टी के साथ डिमांड नोटिस भेज रहे हैं। कंपनियों को इसका जवाब अनिवार्य तौर पर समय सीमा के भीतर देना होगा।

बढ़ा चढ़ाकर दिखाया खर्च :-
कंपनियों के द्वारा इस बढ़े हुए खर्च को दिखाने के कारण इनकम टैक्स विभाग को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि फर्जी सीएसआर खर्च को दिखाया गया, दिखाया गया इवेंट कभी हुआ ही नहीं. वहीं एड और खर्च को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें : SRH Vs PBKS, IPL 2026: पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शशांक की वापसी (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version