Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu and Kashmir में रुक-रुक कर बारिश जारी, चार मई तक मौसम खराब रहने का अनुमान

April 27, 2023

Jammu and Kashmir में रुक-रुक कर बारिश जारी, चार मई तक मौसम खराब रहने का अनुमान

श्रीनगर: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बुधवार रात से रुक-रुक बारिश होने के कारण गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने चार मई तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बयान में कहा गया कि केंद्रशासित प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कई स्थानों पर आज दोपहर बाद रुक-रुक कर बारिश होने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने और हिमपात होने का अनुमान जताया है। प्रदेश में 28 अप्रैल को कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश या ऊंची चोटियों में हिमपात के अलावा आंधी चलने का अनुमान जताया गया है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल को हल्के बादल छाये रहने और रुक-रुक का बारिश या फिर गरज के साथ छींटे पडने के अनुमान जताया गया हैं। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि एक से तीन मई के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने बागान मालिकों को पेड़ों पर छिडकाव करने के विचार को चार मई तक टालने का सुझाव दिया है। श्रीनगर और इसके आस-पास के इलाकों में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आने से सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं।

बारिश के कारण श्रीनगर शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। कश्मीर घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों से भी मध्यम से भारी बारिश होने की रिपोर्ट मिली हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर में 39.7 मिमी, काजीगुंड में 20.8 मिमी, पहलगाम में 19.3 मिमी, कुपवाड़ा में 21.0 मिमी, कोकेरनाग में 31.6 मिमी, गुलमर्ग में 43.6 मिमी जम्मू में 3.8 मिमी, बनिहाल में 21.8 मिमी, बटोटे में 32.6 मिमी, कटरा में 16.2 मिमी, भद्रवाह में 43.2 मिमी और कठुआ में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। केंद्रशासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 5.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : गहने दान करने के नाम पर ले उड़े आभूषण

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें