Site icon Dainik Savera Times

इंटरवीव कंसल्टिंग का पॉश ई-लर्निंग पाठ्यक्रम अब हिंदी में होगा प्रस्तुत

नयी दिल्ली: भारत की अग्रणी कंसल्टिंग फर्म इंटरवीव ने सोमवार को अपने पॉश ई-लर्निंग पाठ्यक्रम को अब हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया। इंटरवीव का यह लर्निंग मॉड्यूल कर्मचारियों को समझाता है कि एक सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल का क्या महत्व है, साथ ही यह उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक होने का अहसास भी कराता है। इस पाठ्यक्रम का हिंदी में आना कर्मचारियों को उस भाषा में सीखने का ठोस विकल्प प्रदान करेगा जिसे वे बेहतर जानते-समझते हैं।

कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के संबंध में कर्मचारियों को शिक्षित करने के लिए 60 मिनट के इस लर्निंग मॉड्यूल को सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। यह ई-लर्निंग पाठ्यक्रम कर्मचारियों को उन स्थितियों की पहचान करने और उन्हें रोकने के प्रति संवेदनशील बनाने में मदद करेगा जो यौन उत्पीड़न का कारण बन सकती हैं। आजकल बड़ी संख्या में संगठन ‘हाइब्रिड कार्य मॉडल’ में कामकाज करते हैं, यानी कार्यस्थल पर स्त्री और पुरुष दोनों की मौजूदगी होती है। उनके लिए यह सामग्री अत्यंत उपयोगी और कारगर है, इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह आभासी (वर्चुअल) कार्यस्थल में भी उपयुक्त व्यवहार सिखाने में असरदार साबित हो सके। कोर्स पूरा करने पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

Exit mobile version