Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

International खाद्य प्रदर्शनी में निवेश अवसर दिखेंगे: Union Minister Paras

March 10, 2023

International खाद्य प्रदर्शनी में निवेश अवसर दिखेंगे: Union Minister Paras

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में तीन से पांच नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय खाद्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश के अवसर दिखेंगे। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पारस ने कहा, हमने यहां प्रगति मैदान में होने वाले वर्ल्ड फूड इंडिया (डब्ल्यूएफआई) 2023 का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) से आग्रह किया है। पारस ने कहा कि भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश के कई अवसर हैं। कार्यक्रम में घरेलू और वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। यह डब्ल्यूएफआई का दूसरा संस्करण होगा। पहला संस्करण 2017 में आयोजित हुआ था। इसका आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय करेगा।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें