Site icon Dainik Savera Times

केरल पर्यटन निवेशक बैठक में जुटाया गया 15,000 करोड़ रुपये का निवेश: सरकार

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसके द्वारा आयोजित पहली पर्यटन निवेशक बैठक (टीआईएम) से वैश्विक महामारी के बाद के युग में राज्य सरकार की यात्र व आतिथ्य क्षेत्र की पहल को काफी बढ़ावा मिला है। केरल पर्यटन विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस आयोजन में क्षेत्र के लिए 15,116.65 करोड़ रुपये जुटाए गए। इसमें एक समझौता ज्ञपन भी शामिल है, जिसमें केरल पर्यटन ने 250 करोड़ रुपये के ‘हाउसबोट होटल प्रोजेक्ट’ के लिए तमारा लीजर एक्सपीरियंस के साथ हस्ताक्षर किए हैं। बेंगलुरु स्थित आतिथ्य समूह अलाप्पुझा तथा कन्नूर जिलों में इस परियोजना को आकार देगा। टीआईएम 2023 में करीब 500 निवेशकों व उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 46 स्टार्टअप तथा पर्यटन क्षेत्र के अनुभवी 118 निवेशक शामिल हैं। कुल 75 परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 52 निजी क्षेत्र से थीं। उन्होंने निवेश प्रस्तावों में योगदान दिया।

पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित 23 परियोजनाओं के अलावा 16 परियोजनाओं को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के रूप में प्रस्तावित किया गया।राज्य की राजधानी में बृहस्पतिवार को दिनभर चले विचार-विमर्श के बाद पर्यटन विभाग ने एक सर्मिपत सुविधा केंद्र स्थापित करने का भी निर्णय किया।विज्ञप्ति के अनुसार, पर्यटन सचिव की अध्यक्षता में यह निकाय टीआईएम में विचार-विमर्श और व्यापार बैठकों के परिणामों के अनुवर्ती समयबद्ध कार्रवाई करेगा। टीआईएम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने किया था।पर्यटन मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास ने बृहस्पतिवार को टीआईएम के समापन सत्र में कहा कि यदि किसी परियोजना में कोई समस्या आती है तो समिति के पास हस्तक्षेप करने की शक्ति होगी।उन्होंने कहा कि पर्यटन निवेश प्रयासों की प्रगति पर नजर रखने के लिए समिति नियमित रूप से मंत्रिस्तरीय बैठकें करेगी।

ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस सरकारों ने सिक्किम के विकास में रुकावट डाली’, PM मोदी ने लगाए गंभीर आरोप

Exit mobile version