Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल से निवेशक मालामाल

December 6, 2023

शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल से निवेशक मालामाल

मुंबई: शेयर बाजार के पिछले लगातार दो दिनों में ज़बरदस्त तेजी के साथ सार्वकालिक उच्चतम स्तर पहुंचने से निवेशकों ने 8.79 लाख करोड़ रुपये कमाये हैं। वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के बीच चार में से तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जबरदस्त प्रदर्शन और आर्थिक विकास के मजबूत आंकड़ों से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 1383.93 अंक अर्थात 2.05 प्रतिशत की उड़ान भरकर 68 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार और सार्वकालिक उच्चतम स्तर 68865.12 अंक पर पहुंच गया।

इससे सोमवार को शेयर बाजार का कुल पूंजीकरण बीते शुक्रवार के 3,37,67,513.03 करोड़ रुपये से 5.8 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 3,43,47,668.28 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह सोमवार को निवेशकों ने कुल 5.8 लाख करोड़ रुपये की कमाई की। शेयर बाजार के नये रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला यहीं नहीं थमा और मंगलवार को भी सेंसेक्स सेंसेक्स 431.02 अंक अर्थात् 0.63 प्रतिशत की छलांग लगाकर पहली बार 69 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 69,296.14 अंक पर पहुंच गया। इससे बाजार का कुल पूंजीकरण 3,43,47,668.28 करोड़ रुपये से 2.99 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 3,46,46,533.52 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह सोमवार और मंगलवार को मिलकर निवेशकों की कुल कमाई 8.79 लाख करोड़ रुपये हो गई।

ये भी पढ़ें: भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी में नरमी, आधा फीसदी तक फिसले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें