Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

निवेशकों ने UP में 7.2 lakh crore रुपये के निवेश का जताया इरादा

December 23, 2022

निवेशकों ने UP में 7.2 lakh crore रुपये के निवेश का जताया इरादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 9 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित बहु-देशीय रोड शो में निवेशकों ने प्रदेश में 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश का इरादा जताया। गौरतलब है कि सरकार ने फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के जरिए 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया है। सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक 4 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश प्रस्तावों में से करीब आधे ब्रिटेन और अमेरिका से मिले हैं।

गौरतलब है कि पहली बार उत्तरप्रदेश की टीमें दुनिया भर के निवेशकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से वैश्विक दौरे पर गईं। मुख्यमंत्री ने अब तक किए गए प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन और प्रयास करने को कहा और ‘ब्रांड यूपी’ को मजबूत करने की बात कही। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों, जिन्होंने विदेशों में जीआईएस रोड शो का नेतृत्व किया, ने योगी आदित्यनाथ को संभावित निवेशकों के साथ बातचीत करने के अपने अनुभव से अवगत कराया। कुछ मंत्रियों ने ब्रांड यूपी को मजबूत करने के लिए अपने इनपुट भी दिए।

ये भी पढ़ें: Earthquake In Himachal: हिमाचल में भूकंप के 3 झटकों से दहशत, रातभर जागते रहे लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें