Site icon Dainik Savera Times

निवेशकों ने बॉन्ड Mutual Funds से अगस्त में 25,872 करोड़ रुपये निकाले

 

नई दिल्ली: बॉन्ड प्रतिभूतियों में निवेश करने वाली म्यूचुअल फंड (डेट म्यूचुअल फंड) योजनाओं से पिछले महीने 25,872 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। निवेशकों के सतर्क रुख और अमेरिका में मौजूदा ब्याज दर परिदृश्य के चलते ऐसा हुआ। एसोसिएशन ऑफ़ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन महीने के दौरान 16 बॉन्ड श्रेणियों में से नौ में शुद्ध निकासी हुई।

शुद्ध निकासी की बड़ी मात्रा एक साल से कम अवधि वाली श्रेणियों जैसे- नकदी, अति लघु और कम अवधि में देखी गई। इसके अलावा बैंंकिंग और पीएसयू श्रेणी में भीमहत्वपूर्ण शुद्ध निकासी हुई। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में बॉन्ड म्यूचुअल फंड से 25,872 करोड़ रुपये की निकासी हुई, जबकि इससे पिछले महीने इसमें 61,440 करोड़ रुपये डाले गए थे।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के विश्लेषक-प्रबंधक शोध मेल्विन सैंटारिटा ने कहा, ‘‘मौजूदा ब्याज दर परिदृश्य और देश में ब्याज दरों की दिशा को लेकर अनिश्चितता के बीच ऐसा लगता है कि कई निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है। निवेशक ब्याज दरों पर आगे के संकेत का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे परिदृश्य में निवेशक बॉन्ड से शेयर की ओर रुख भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 700+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Exit mobile version