Site icon Dainik Savera Times

गोल्ड ईटीएफ से निवेशको ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़ रुपये

 

नई दिल्ली :- गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) से पिछले महीने यानी अप्रैल में 396 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी देखने को मिली है। निवेशकों के मुनाफा काटने की वजह से यह निकासी हुई है। इससे पहले मार्च, 2023 में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से निकासी की थी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, इस निकासी के बावजूद अप्रैल के अंत में स्वर्ण कोषों के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) पांच प्रतिशत बढक़र 32,789 करोड़ रुपये हो गईं, जो पिछले महीने में 31,224 करोड़ रुपये पर थीं।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ से 396 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई, जबकि पिछले महीने में इसमें 373 करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ था। आखिरी बार इस परिसंपत्ति वर्ग से शुद्ध निकासी मार्च, 2023 में हुई थी। उस समय गोल्ड ईटीएफ से 266 करोड़ रुपये निकाले गए थे। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के विश्लेषक मेल्विन सैंटारिटा ने कहा, ‘‘भारतीय रुपये के संदर्भ में सोने ने पिछले वर्ष काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन शेयरों से तुलना की जाए, यह काफी कम है। इस पृष्ठभूमि में गोल्ड ईटीएफ श्रेणी में प्रवाह शेयरों की तुलना में कुछ हद तक कमजोर रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

Exit mobile version