Site icon Dainik Savera Times

iPhone 15 Pro Max में होगी मोटी बॉडी, नहीं होगा कोई फिजिकल बटन

सैन फ्रांसिस्को : टेक दिग्गज एप्पल के अपकमिंग आईफोन 15 प्रो मैक्स के 3डी मॉडल ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसमें पता चला है कि स्मार्टफोन मोटी बॉडी के साथ आएगा और इसमें फिजिकल बटन नहीं होंगे। शनिवार को एक ट्वीट में टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने 3डी मॉडल पोस्ट किए और लिखा, “14 प्रो मैक्स की तुलना में फे्रम पतला है।” फ्रॉस्टेड प्रक्रिया के साथ टाइटेनियम अलॉय मिडल फे्रम, टाइप-सी, कोई फिजिकल बटन डिजाइन नहीं।

इससे पहले, यह अफवाह थी कि आईफोन 15 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में सैमसंग का 2,500 निट्स डिस्प्ले पैनल होगा। पिछले महीने, यह बताया गया था कि आने वाले आईफोन 15 प्रो मैक्स में एक पेरिस्कोप फोल्डिंग जूम कैमरा होगा, हालांकि इसे केवल टॉप-एंड आईफोन मॉडल में शामिल किया जाएगा।

इस बीच, एक अन्य रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल में हैप्टिक फीडबैक के साथ सॉलिड-स्टेट बटन, एक टाइटेनियम फ्रेम और बढ़ी हुई रैम जैसी नए फीचर्स शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, राज्यपाल ने भंग कर दी पश्चिम बंगाल विधानसभा

Exit mobile version