Site icon Dainik Savera Times

iPhone 16 Series को भारत में मिल रहा दमदार रिस्पॉन्स

नई दिल्ली: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में प्रीमियम फोन की मांग बढ़ाने का सीधा फायदा आईफोन 16 सीरीज को मिल रहा है। बाजार में प्रो मॉडल की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछली अन्य सीरीज के मुकाबले देश में आईफोन 16 की प्रो और प्रो मैक्स सीरीज की अधिक मांग देखी जा रही है। इसकी वजह आकर्षक फाइनैंसिंग ऑफर और नए और एडवांस आईफोन का लोगों में बढ़ता रुझान है। आईफोन 16 सीरीज के सबसे ऊंचे मॉडल प्रो और प्रो मैक्स की मांग में टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी तेजी देखी जा रही है। नई आईफोन 16 सीरीज में बड़ी डिस्प्ले, इनोवेटिव प्रो कैमरा फीचर्स, गेमिंग के लिए अच्छे ग्राफिक्स और ए18 प्रो चिप दी गई है। 6.9 इंच स्क्रीन वाले आईफोन 16 प्रो मैक्स मॉडल में कैमरा कंट्रोल दिया गया है, जिसकी वजह से वह तेजी से अनलॉक हो सकता है। इसमें 48 मैगापिक्सल का नया फ्यूजन कैमरा क्वाड-पिक्सल सैंसर के साथ दिया गया है जो कि 4के120 एफपीएस की वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। नई आईफोन सीरीज में सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले दी गई है। इसमें हमेशा-ऑन और प्रोमोशन जैसी टैक्नोलॉजी भी दी गई हैं। इस डिवाइस के साथ इंडस्ट्री की लीडिंग डय़ूरेबिलिटी, लाइटवेट टाइटेनियम डिजाइन मिलता है।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

Exit mobile version