Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

iPhone 17 Pro की खरीद पर होगी हजारों की बचत, इस डील से मिलेगा भारी डिस्काउंट!

December 15, 2025

iPhone 17 Pro की खरीद पर होगी हजारों की बचत, इस डील से मिलेगा भारी डिस्काउंट!

नई दिल्ली: भारत में iPhone 17 Pro की कीमत अब तक स्थिर बनी हुई है और 256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। लेकिन अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो अभी एक खास सेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

iPhone 17 Pro पर मिल रही आकर्षक छूट

वर्तमान में विजय सेल्स पर साल के अंत की सेल चल रही है, जिसमें ICICI बैंक कार्ड के जरिए iPhone 17 Pro खरीदने पर सीधे 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। चाहे आप ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करें या डेबिट कार्ड, दोनों के जरिए आप इस डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

EMI विकल्प भी उपलब्ध

विजय सेल्स से खरीदारी पर ग्राहक ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं। 24 महीनों की अवधि के लिए iPhone 17 Pro की मासिक ईएमआई 6,091 रुपये रखी गई है। आप विजय सेल्स की वेबसाइट पर जाकर आसान ईएमआई विकल्प की जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपने लिए यह लेटेस्ट iPhone घर लेकर आ सकते हैं।

तीन आकर्षक कलर विकल्प

विजय सेल्स पर iPhone 17 Pro को तीन अलग-अलग रंगों में खरीदा जा सकता है-सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू। हर रंग अपनी खूबसूरती और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर इनकम टैक्स विभाग की Raid, मचा हड़कंप

iPhone 17 सीरीज की प्रमुख खूबियां

iPhone 17 Pro में एप्पल ने A19 Pro Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसे अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर माना जा रहा है। इसके साथ 6-कोर GPU और उन्नत न्यूरल एक्सीलरेशन मौजूद है, जो फोन की परफॉर्मेंस को बेहद स्मूद बनाता है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 Pro में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो सभी 48MP के हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का नया सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का OLED पैनल है, जो 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले पिछले iPhone 16 Pro के समान है, लेकिन iPhone 17 Pro में बेहतर पिक्चर क्वालिटी और कलर एक्सपीरियंस मिलता है। इस सेल के साथ, iPhone 17 Pro खरीदना अब और भी आसान और किफायती हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें