Dainik Savera Times

IPO Market Update: निवेशकों के लिए बड़ी खबर, अगस्त में आने वाले हैं 12 से ज्यादा कंपनियों का IPO

IPO Market Update

IPO Market Update: शेयर बाजार में नई कंपनियों की एंट्री का सिलसिला अगस्त 2026 में और तेज हो सकता है। कई बड़ी कंपनियां अगले महीने अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी TrueHome Finance और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म Shiprocket जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अगस्त में 12 से ज्यादा कंपनियां पूंजी बाजार में उतर सकती हैं और इनके जरिए कुल 25,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जाने की उम्मीद है।

बाजार की बेहतर स्थिति से बढ़ा कंपनियों का भरोसा

मर्चेंट बैंकरों का कहना है कि शेयर बाजार में स्थिरता और निवेशकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए प्रोत्साहित किया है। कई कंपनियां, जिन्होंने पहले अपने आईपीओ प्लान को टाल दिया था, अब अनुकूल माहौल को देखते हुए दोबारा प्रक्रिया तेज कर रही हैं।

आने वाले आईपीओ में नए शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा निवेशकों की हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) का विकल्प भी शामिल हो सकता है।

IPO Market Update
IPO Market Update

Zepto IPO पर रहेगी निवेशकों की नजर

अगस्त के संभावित आईपीओ में सबसे ज्यादा चर्चा Zepto के इश्यू को लेकर है। कंपनी नए शेयर जारी कर करीब 8,010 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी की ओर से 11.34 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए OFS भी शामिल हो सकता है।

क्विक कॉमर्स सेक्टर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए Zepto IPO पर निवेशकों की खास नजर रहने की उम्मीद है।

TrueHome Finance और Shiprocket भी लाएंगे बड़ा इश्यू

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी TrueHome Finance करीब 3,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसमें लगभग 1,500 करोड़ रुपये का नया इश्यू और इतनी ही राशि का OFS शामिल हो सकता है।

वहीं, लॉजिस्टिक्स टेक कंपनी Shiprocket ने करीब 2,342.35 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा किए हैं। इसमें 1,100 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,242.35 करोड़ रुपये का OFS शामिल होने की संभावना है।

इन कंपनियों के IPO पर भी रहेगी नजर

अगस्त में आने वाले संभावित आईपीओ की सूची में कई अन्य कंपनियां भी शामिल हैं।

Elevate Campuses :- करीब 2,550 करोड़ रुपये का IPO
Innovativeview India :- करीब 2,000 करोड़ रुपये तक का IPO
Milky Mist Dairy Food :- करीब 1,553 करोड़ रुपये का IPO

इसके अलावा Dhut Transmission, ARCIL, Ardee Industries, Gaja Alternative Asset Management, Rays of Belief, High-Tech Engineers, Shankesh Jewellers और Learnfluence Education जैसी कंपनियां भी पूंजी बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें…

2026 में अब तक 36 कंपनियां ला चुकी हैं IPO

बाजार जानकारों का मानना है कि आईपीओ गतिविधियों में तेजी निवेशकों के भरोसे और बाजार में मजबूत मांग को दर्शाती है। इस साल अब तक 36 कंपनियां आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी हैं।

इसके अलावा Manipal Health Enterprises और Juniper Green Energy जैसे आईपीओ भी जल्द बाजार में दस्तक देने की तैयारी में हैं। वहीं MV Electrosystems भी अपना इश्यू लाने की योजना बना रही है।

Exit mobile version