Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जैगल प्रीपेड की शेयर बाजार में धीमी शुरुआत

September 22, 2023

जैगल प्रीपेड की शेयर बाजार में धीमी शुरुआत

नयी दिल्ली: वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन र्सिवसेज लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 164 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले एक प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुए।बीएसई पर शेयर 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। हालांकि बाद में चार प्रतिशत की बढ़त के साथ 170.70 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 164 रुपये के निर्गम मूल्य के बराबर सूचीबद्ध हुआ। बाद में कारोबार के दौरान यह 4.26 प्रतिशत के उछाल के साथ 171 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के अंतिम दिन गत सोमवार को 12.57 गुना अभिदान मिला था।आईपीओ के तहत 392 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए थे। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 1,04,49,816 इक्विटी शेयर रखे गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 156-164 रुपये प्रति शेयर था।

ये भी पढ़ें: हफ्ते भर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1000 और चांदी ₹3000+ टूटी

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें