Site icon Dainik Savera Times

जयपुर की मोतिसंस ज्वेलर्स ने IPO से पहले 33 करोड़ रुपये जुटाये

 

नई दिल्ली: जयपुर की खुदरा आभूषण कंपनी मोतीसंस ज्वेलर्स ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले 33 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने यह राशि व्यक्तिगत तथा संस्थागत निवेशकों से जुटाई है। इनमें सुनील कोठारी एंड संस, मनीष पारख, ईशा पारख, मनीष पारख एचयूएफ, राजेश कुमार काबरा, जगदंबा कोल हाउस, प्रभुदास लीलाधर एडवाइजरी र्सिवसेज प्राइवेट लिमिटेड, रीडिप्रिंट इंटरनेशनल एलएलपी और राजन प्रोपकॉन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। शनिवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, आभूषण कंपनी ने 55 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 33 करोड़ रुपये की कुल राशि के लिए आईपीओ से पहले 60 लाख शेयरों की पेशकश की थी।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Exit mobile version