Site icon Dainik Savera Times

जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने Jet Airways में किया अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये का निवेश 

मुंबई:  जालान कालरॉक कंसोर्टियम (जेकेसी) ने बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज का परिचालन फिर से शुरू करने के लिए अदालत द्वारा अनुमोदित समाधान योजना के तहत एयरलाइन में अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की शुक्रवार को घोषणा की।
जेकेसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इसके साथ कंसोर्टियम ने एयरलाइन को फिर से चालू करने के लिए 350 करोड़ रुपये की अपनी कुल वित्तीय प्रतिबद्धता को ‘‘पूरा’’ कर दिया है। यह जेट एयरवेज का स्वामित्व संभालने का मार्ग प्रशस्त करेगा। कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि एयरलाइन अगले साल शुरू हो जाएगी।
इसकी सेवाएं शुरू होने की तारीख अगले कुछ दिनों में घोषित किए जाने की संभावना है। जेट एयरवेज का परिचालन 17 अप्रैल 2019 से बंद हैं। जालान कालरॉक कंसोर्टियम (जेकेसी) इसके कर्ज समाधान के लिए चलाई गई प्रक्रिया में गठजोड़ विजेता बोलीकर्ता बनकर उभरा था।
ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी
Exit mobile version