Site icon Dainik Savera Times

Japan ने 2 दशक में पहली बार जारी किए नए बैंक नोट, खबर में जानें इसकी खासियत

 

तोक्यो: जापान ने दो दशक में पहली बार बुधवार को नए बैंक नोट जारी किए। इनमें जालसाजी से निपटने के लिए ‘3-डी होलोग्राम’ प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने 10,000 येन, 5,000 येन और 1,000 येन के नए नोट की

अत्याधुनिक जालसाजी-रोधी विशेषताओं की प्रशंसा करते हुए इसे ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया। बैंक ऑफ जापान में उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि लोगों को नए नोट पसंद आएंगे और वे जापानी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होंगे।’’

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, नए नोट के साथ पहले से चलन में मुद्रा भी वैध रहेगी। बैंक ऑफ जापान के गवर्नर काजुओ उएदा ने कहा, ‘हालांकि दुनिया नकदी रहित लेन-देन की ओर बढ़ रही है, लेकिन हमारा मानना है कि कहीं भी तथा कभी भी सुरक्षित भुगतान के लिए नकदी अब भी महत्वपूर्ण है।’’

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

Exit mobile version