Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान का निर्यात अक्टूबर में 1.6 प्रतिशत बढ़ा

November 16, 2023

जापान का निर्यात अक्टूबर में 1.6 प्रतिशत बढ़ा

तोक्यो: जापान के निर्यात में अक्टूबर में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वाहन और जहाज का निर्यात बढऩे से यह वृद्धि हुई है।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शेष एशियाई देशों में निर्यात में गिरावट आई है, जबकि अमेरिका तथा यूरोप में निर्यात में वृद्धि हुई है।वहीं जापान का आयात अक्टूबर में 12.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 9800 अरब येन (64 अरब डॉलर) हो गया। इसकी मुख्य वजह तेल, गैस और कोयले की कम लागत रही। कंप्यूटर के हिस्सों तथा अनाज का आयात भी कम रहा, जबकि स्टील के आयात में वृद्धि हुई।अक्टूबर में 9150 अरब येन (60.5 अरब डॉलर) के निर्यात के साथ व्यापार घाटा सालाना आधार पर 70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 662.5 अरब येन (4.4 अरब डॉलर) हो गया।

मूडीज एनालिटिक्स के स्टीफन एंग्रीक ने कहा, ‘‘ निर्यात ने इस साल की पहली छमाही में मजबूत वृद्धि को आगे बढ़ाने में मदद की, लेकिन अब जब निर्यात में सुधार की गति तेज हो गई है तो वृद्धि को नए सिरे से बढ़ावा मिलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है।’’खपत और निवेश कमजोर होने के कारण जुलाई-सितंबर में जापान की अर्थव्यवस्था 2.1 प्रतिशत की वार्षकि गति पर पहुंच गई थी।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें