नई दिल्ली: जेटंविंग्स एयरवेज ने ठप एयरलाइन गो फर्स्ट के लिए आशय पत्र दाखिल किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गो फर्स्ट दिवाला कार्यवाही का सामना कर रही है। जेटंविंग्स एयरवेज का मुख्यालय असम के गुवाहाटी शहर में है। इसे हाल ही में एक अनुसूचित यात्री एयरलाइन के रूप में संचालित करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिला है।
असम के प्रमुख उद्यमियों- संजीव नारायण और अनुपम शर्मा द्वारा सर्मिथत जेटंविंग्स एयरवेज ने गो फर्स्ट के लिए आशय पत्र (ईओआई) दाखिल किया है। एयरलाइन ने कहा कि अपने मूल शहर गुवाहाटी को देशभर के प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने के लिए उसके पास ठोस योजनाएं हैं। इंजन और आर्थिक संकटों का सामना कर रही गो फर्स्ट की उड़ानें तीन मई से ठप हैं और वह स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यावाही का सामना कर रही है। वित्त वर्ष 2021-22 में गो फर्स्ट का परिचालन राजस्व 4,183 करोड़ रुपये रहा था।
ये भी पढ़ें: UAE ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिए जल्द देश छोड़ने के निर्देश

