Site icon Dainik Savera Times

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से ज्वेलरी शेयरों में बड़ी गिरावट, 7% तक टूटे

Jewellery Stocks Fall Duty

Jewellery Stocks Fall Duty

केंद्र सरकार की ओर से सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी या आयात शुल्क में बढ़ोतरी के बाद ज्वेलरी शेयरों में करीब 7 प्रतिशत तक की भारी गिरावट देखी जा रही है।

स्काई गोल्ड एंड डायमंड का शेयर सुबह 11 बजे 7 प्रतिशत की गिरावट के 442 रुपए पर था। पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का शेयर 1.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 618 रुपए पर था।

टाइटन का शेयर 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,034 रुपए और कल्याण ज्वेलर्स 5.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 342 रुपए पर था।

दक्षिण भारत के ज्वेलर्स थंगामयिल ज्वेलरी का शेयर 5.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,451 रुपए पर था।

केंद्र सरकार की ओर से कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद सोने और चांदी पर आयात शुल्क (उपकर सहित) 6 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। वहीं, प्लेटिनम पर आयात शुल्क 6.4 प्रतिशत से बढ़कर 15.4 प्रतिशत हो गया है।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/business/air-india-flight-cuts/

इस कदम के जरिए सरकार की कोशिश वैश्विक अस्थिरता के दौर में चालू खाते घाटे को कम करना और विदेशी मुद्रा की बचत करना है।

सरकारी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में वृद्धि विदेशी मुद्रा की बचत, चालू खाते की सुरक्षा, आवश्यक आयातों को प्राथमिकता देने और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक मजबूती को बढ़ाने के उद्देश्य से अपनाई गई सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। साथ ही कहा कि इसमें व्यापक आर्थिक स्थिरता और दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

कस्टम ड्यूटी बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेज उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 5.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,198 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 5.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,95,111 रुपए पर था।

Exit mobile version