Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनवरी में Jio ने हरियाणा में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े : ट्राई रिपोर्ट

April 8, 2024

जनवरी में Jio ने हरियाणा में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े : ट्राई रिपोर्ट

चंडीगढ़ : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी नवीनतम ग्राहक डेटा रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो ने हरियाणा में जनवरी 2024 में 62,028 ग्राहक जोड़े हैं, जो कि राज्य में सबसे अधिक हैं। 86.3 लाख के ग्राहक आधार के साथ, जियो की हरियाणा में 32.3 प्रतिशत की ग्राहक बाज़ार हिस्सेदारी (सीएमएस) है। राज्य में एयरटेल का 69.3 लाख के ग्राहक आधार के साथ, 25.9 प्रतिशत का सीएमएस है, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड का 67.9 लाख के ग्राहक आधार के साथ 25.4 प्रतिशत का सीएमएस है, जबकि 43.7 लाख के ग्राहक आधार और 16.3 प्रतिशत के सीएमएस के साथ, बीएसएनएल हरियाणा में चौथे स्थान पर है।

वोडाफोन आइडिया ने जनवरी में हरियाणा में 50,893 ग्राहक खोए, बीएसएनएल ने उसी महीने में 32,714 ग्राहक जोड़े और एयरटेल ने 14,682 ग्राहक जोड़े। जियो, हरियाणा का सबसे पसंदीदा दूरसंचार ऑपरेटर है और इसके पास राज्य के सबसे बड़े 4जी और 5जी नेटवर्क हैं । अपने 4जी नेटवर्क के अलावा, जियो अपनी ट्रू 5जी सेवाएं भी तेजी से रोलआउट कर रहा है, जिससे 5जी से संचालित प्रौद्योगिकियों से राज्य के लोगों को अत्यधिक लाभ मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीयूष गोयल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें