Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jio ने Jalandhar और Phagwara में भी शुरू की 5G सेवाएं

January 31, 2023

Jio ने Jalandhar और Phagwara में भी शुरू की 5G सेवाएं

नई दिल्लीः रिलायंस जियो ने मंगलवार को 13 राज्यों के 34 शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की हैं, अब इसमें जालंधर और फगवाड़ा भी शामिल हाे गए हैं। इसके साथ ही जियो ट्रू 5G नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 225 तक पहुंच गई है। हाल ही में रिलायंस ने उत्तर पूर्व के छह राज्यों शिलांग, इंफाल, आइजोल, अगरतला, ईटानगर, कोहिमा और दीमापुर में अपनी 5G नेटवर्क सेवाएं शुरू की हैं।

कंपनी ने आज 5जी से जुड़ने वाले सबसे अधिक 8 शहर तमिलनाडु से हैं। इसेक अलावा आंध्र प्रदेश से 6, असम और तेलंगाना से तीन-तीन, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र ओडिशा और पंजाब से दो-दो शहर जुड़े हैं। बिहार का गया राजस्थान का अजमेर, कर्नाटक का चित्रदुर्ग और उत्तर प्रदेश का मथुरा शहर भी लिस्ट में शामिल हैं। रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरु करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस प्लस स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

जियो प्रवक्ता ने कहा ‘‘34 नए शहरों में जियो ट्रू5जी लॉन्च कर हम बेहद उत्साहित हैं। जियो के ट्रू जी जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 225 हो गई है। बीटा ट्रायल लॉन्च के केवल 120 दिनों के भीतर जियो ने 225 शहरों में लॉंन्च करने का रिकॉर्ज कायम किया है। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है और दिसंबर 2023 तक पूरा देश जियो ट्रू जी से जुड़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: हिमाचल सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की बात, ‘खालसा एंट्री टैक्स’ को बताया गैरकानूनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें