Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

 Jio and Airtel Recharge Plans: जल्द बढ़ सकते हैं रिचार्ज प्लान! Jio-Airtel ने किया ये बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

December 19, 2025

 Jio and Airtel Recharge Plans: जल्द बढ़ सकते हैं रिचार्ज प्लान! Jio-Airtel ने किया ये बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

 Jio and Airtel Recharge plans: अगर आप मोबाइल रिचार्ज पर खर्च को लेकर पहले से परेशान हैं, तो आने वाला साल आपकी जेब पर और भारी पड़ सकता है। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अगले साल अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।

2026 में हो सकता है बड़ा टैरिफ हाइक

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 में 4G और 5G दोनों सेवाओं के टैरिफ में 16 से 20 प्रतिशत तक इजाफा संभव है। इसका सीधा फायदा टेलीकॉम कंपनियों को मिलेगा, क्योंकि इससे वित्त वर्ष 2027 में उनका रेवेन्यू और प्रति ग्राहक औसत कमाई (ARPU) तेजी से बढ़ सकती है।

सस्ते प्लान होंगे खत्म, महंगे विकल्पों की मजबूरी

टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे बजट प्लान्स को हटाकर ओटीटी सब्सक्रिप्शन और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स को महंगे प्लान्स के साथ जोड़ रही हैं। इसका नतीजा यह होगा कि ग्राहक चाहकर भी सस्ता रिचार्ज नहीं चुन पाएंगे और उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

किस कंपनी को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

रिपोर्ट के अनुसार, इस संभावित टैरिफ बढ़ोतरी से भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। पिछले टैरिफ हाइक के दौरान भी एयरटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर रेवेन्यू और EBITDA ग्रोथ दर्ज की थी।

पहले भी बढ़ चुके हैं रिचार्ज के दाम

अगर पिछले वर्षों पर नजर डालें तो:

2019 में टैरिफ 15% से 50% तक बढ़े

2021 में 20% से 25% की बढ़ोतरी हुई

2024 में कीमतें 10% से 20% तक बढ़ीं

हालांकि 2025 में भी करीब 15% बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब तक कंपनियों ने कोई बड़ा फैसला नहीं लिया है।

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत पर ठंड ने कसा शिकंजा, मैदानों में घना कोहरा, शीतलहर, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

क्यों जरूरी है टैरिफ बढ़ोतरी?

टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि 5G नेटवर्क के विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और बिजनेस को मुनाफे में बनाए रखने के लिए टैरिफ हाइक जरूरी है। लेकिन इसका बोझ आखिरकार आम ग्राहकों की जेब पर ही पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें