Site icon Dainik Savera Times

Jio ने सभी सर्किल में 5G network लगाया, परीक्षण के लिए तैयार

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने सभी सर्किल में 5जी नैटवर्क स्थापित करने की सूचना सरकार को देते हुए कहा है कि वह निर्धारित मानदंडों के अनुरूप इसके परीक्षण के लिए तैयार है। सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने दूरसंचार विभाग को भेजे एक पत्र में देश के सभी दूरसंचार सर्किल में 5जी सेवाओं के लिए नैटवर्क स्थापित करने की जानकारी दी है। इनमें से 10 प्रतिशत स्थानों को 5जी सेवाओं के परीक्षण के लिए चुना जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि परीक्षण में निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने पर रिलायंस जियो को 5जी सेवाओं की शुरुआत के लिए तैयार होने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इस बीच, जियो को गुजरात सर्किल में 26 गीगाहर्ट्ज और 3,300 मेगाहर्ट्ज स्पैक्ट्रम बैंड पर 5जी सेवाओं के परीक्षण में सफल घोषित किया गया है। इसकी सूचना दूरसंचार विभाग के गुजरात सर्किल ने ट्विटर पर दी है।

ये भी पढ़ें : तांबे का कड़ा इन 3 राशि वालो के लिए है सौभाग्य का प्रतीक, जानिए इसकी मान्यता

Exit mobile version