Site icon Dainik Savera Times

Jio ने 5G सेवाओं का सबसे तेजी से किया विस्तार, आप भी जाने डिटेल में…

नयी दिल्ली: रिलायंस जियो(Jio ) इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि जियो (Jio )ने दुनिया भर की तुलना में सबसे तेजी से 5जी सेवाओं का विस्तार किया और हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व भारत और भारतीयों को एक साथ लाया और पूरे देश को प्रेरित किया है।अंबानी ने कहा, ‘‘ हम आपसे वादा करते हैं कि प्रौद्योगिकी की शक्ति के जरिए हम एकता की एक डिजिटल प्रतिमा का निर्माण करेंगे।’’ यहां ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि जियो ने भारत के सभी 22 र्सिकल में 10 लाख से अधिक 5जी सेल स्थापित किए हैं।

अंबानी ने कहा, ‘‘ मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है देश की कुल 5जी क्षमता में केवल जियो का 85 प्रतिशत योगदान है.. और दुनिया में सबसे तेज 5जी इंटरनेट स्पीड प्रदान करने वालों में से एक है।’’ अंबानी (Ambani) ने वादा किया कि प्रौद्योगिकी की शक्ति का इस्तेमाल ‘‘एकता की डिजिटल प्रतिमा बनाने’’ के लिए किया जाएगा और यह आकांक्षा तथा उपलब्धि में सर्वश्रेष्ठ होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रौद्योगिकी और संपर्क की शक्ति के जरिए हम अपनी प्यारी मातृभूमि भारत को सबसे समृद्ध, प्रौद्योगिकी के रूप में सबसे उन्नत, सबसे समावेशी बनाने के सपने के साथ 1.4 अरब भारतीयों को एकजुट व प्रेरित करेंगे..’’

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Exit mobile version