Site icon Dainik Savera Times

Reliance Jio का किफायती डैशकैम हुआ लॉन्च… मिलेंगे GPS और AI समेत ये खास फीचर्स

Jio EyeQ Dashcam

Jio EyeQ Dashcam

Jio EyeQ Dashcam: रिलायंस जियो ने ऑटो सेगमेंट में कदम रखते हुए नया डैशकैम Jio EyeQ पेश किया है। यह डिवाइस अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे बजट कीमत में लॉन्च कर कार मालिकों को एडवांस सेफ्टी फीचर्स देने की कोशिश की है।

कीमत और ऑफर

Jio EyeQ को अमेजन पर 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इसे तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI विकल्प के साथ भी ले सकते हैं, जिसमें हर माह लगभग 1,166 रुपये का भुगतान करना होगा। कुछ बैंक ऑफर्स और कूपन डिस्काउंट भी उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें :

दमदार फीचर्स

इस डैशकैम में इनबिल्ट GPS दिया गया है, जिससे रिकॉर्ड की गई वीडियो की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। इसमें 2MP का फुल HD कैमरा और 140 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है। डिवाइस AI आधारित फीचर्स के साथ आता है, जो पैदल यात्रियों की पहचान करने में सक्षम है।

इसके अलावा 32GB माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट, नाइट विजन, इमरजेंसी रिकॉर्डिंग और कॉलिजन डिटेक्शन जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं। बिल्ट-इन WiFi और माइक्रोफोन की मदद से वीडियो के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी संभव है।

ये भी पढ़ें :

ऐसे करें कनेक्ट

डैशकैम को JioThings ऐप के जरिए स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है। यह ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है। ऐप से यूजर्स रियल-टाइम मॉनिटरिंग और वीडियो मैनेजमेंट कर सकते हैं। कुल मिलाकर, Jio EyeQ उन लोगों के लिए किफायती विकल्प हो सकता है, जो अपनी कार में स्मार्ट सेफ्टी डिवाइस जोड़ना चाहते हैं।

Exit mobile version