Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jio Financial को आज से BSE के सभी सूचकांकों से हटाया जाएगा

September 1, 2023

Jio Financial को आज से BSE के सभी सूचकांकों से हटाया जाएगा

 

नई दिल्ली: रिलायंस समूह की नई सूचीबद्ध कंपनी जियो फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) को एक सितंबर से शेयर बाजार बीएसई के मानक सूचकांक सैंसेक्स समेत सभी सूचकांकों से हटा दिया जाएगा। बीएसई ने कहा कि जेएफएसएल को एक सितंबर को कारोबार शुरू होने के पहले बीएसई के सभी सूचकांकों से अलग कर दिया जाएगा।

वित्तीय सेवा फर्म जेएफएसएल 21 अगस्त को बीएसई के साथ एनएसई पर भी सूचीबद्ध हुई थी। इसके शेयर की कीमतों में एक तरह की निश्चितता देने के लिए इसे सूचकांकों का हिस्सा बनाया गया था। पहले इसे 24 अगस्त को ही सूचकांकों से अलग कर दिया जाना था लेकिन सूचीबद्धता के बाद के कुछ शुरुआती कारोबारी सत्रों में यह लगातार निचले सर्किट को छूता रहा। ऐसी स्थिति में शेयर बाजार ने इस सूचकांकों से अलग करने को 29 अगस्त तक के लिए टाल दिया था।

ये भी पढ़ें : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें