Dainik Savera Times

Jio का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर: ₹399 में अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, वॉयस कॉलिंग फ्री

Jio Happy New Year offer: Unlimited 4G-5G data for ₹399

मुंबई: नया साल अभी आया नहीं है, लेकिन जियो अपने ग्राहकों के लिए ‘नो डेटा लिमिट’ वाला हैप्पी न्यू ईयर ऑफर पहले ही ले आया है। कंपनी ने Happy New Year 2.0 के तहत अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा वाले नए प्लान लॉन्च किए हैं। सबसे खास है ₹399 का नया फ्लैगशिप प्लान, जिसमें 28 दिनों तक बिना डेटा लिमिट के 4G-5G इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा। वॉयस कॉलिंग भी फ्री है और रोज 100 SMS मिलेंगे। यानी वीडियो स्ट्रीमिंग हो, गेमिंग या सोशल मीडिया, डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं। जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के जश्न को आगे बढ़ाते हुए यह ऑफर पेश किया है।

जो लोग हर महीने रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, उनके लिए जियो ने ₹3,999 का सालाना प्लान भी पेश किया है। एक बार रिचार्ज कराने पर पूरे 365 दिनों तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा मिलेगा। इसमें भी फ्री वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा शामिल है। दोनों प्लान की खासियत यह है कि इनमें 4G और 5G, दोनों नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा। साथ ही एंटरटेनमेंट, डिजाइन और क्लाउड स्टोरेज जैसे डिजिटल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

दूसरे जियो प्लान इस्तेमाल करने वालों के लिए भी खास ऑफर है। ऐसे यूजर्स जिन्हें कुछ समय के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, वे ₹15 या ₹25 का अनलिमिटेड 5G ऐड-ऑन ले सकते हैं। ₹15 में एक दिन और ₹25 में दो दिनों तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इन ऐड-ऑन में डाउनलोड या इस्तेमाल की कोई लिमिट नहीं होगी और स्पीड थ्रॉटलिंग भी नहीं की जाएगी। वहीं, देर रात तक गेमिंग, बिंज-वॉचिंग या काम करने वालों के लिए ₹50 का नाइट डेटा पैक लाया गया है। इसमें 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा मिलेगा। रात में इस्तेमाल होने वाला डेटा मुख्य प्लान के डेटा बैलेंस से नहीं कटेगा। यानी दिन का डेटा बचाकर रात में खुलकर इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा।

डिजिटल बेनिफिट्स की बात करें तो ₹399 के फ्लैगशिप प्लान में 12 महीने का कैनवा प्रो सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी बताई गई कीमत ₹4,000 है। साथ में जियोहॉटस्टार मोबाइल + हॉलीवुड, जियोटीवी के जरिए फैनकोड, जियोगेम्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन और जियोएआईक्लाउड पर 50GB फ्री स्टोरेज मिलेगा। जस्टडायल लाइट, हाइपरलोकल कूपन और डिजिटल डायरी जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं। वहीं, ₹3,999 के सालाना प्लान में 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट, जियोहॉटस्टार, फैनकोड और 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फायदे मिलेंगे।

₹399 और ₹3,999 के नए प्लान 24 नवंबर से मायजियो ऐप, जियो की वेबसाइट और देशभर के जियो स्टोर्स व रिटेलर्स पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध हैं । ₹25 का 5G ऐड-ऑन भी 24 नवंबर से उपलब्ध है, जबकि ₹15 वाला पैक पहले से उपलब्ध है। ₹50 का नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से मिलेगा।

Exit mobile version