Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

JIO ने दिल्ली, मुंबई सहित आठ बड़े शहरों में शुरू की ‘एयर फाइबर सेवा’

September 20, 2023

JIO ने दिल्ली, मुंबई सहित आठ बड़े शहरों में शुरू की ‘एयर फाइबर सेवा’

नयी दिल्ली: अरबपति उद्यमी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की दूरसंचार एवं डिजिटल सेवा कंपनी रिलायंस जियो ने मंगलवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर दिल्ली, मुंबई सहित आठ बड़े शहरों में जियो एयर फाइबर सेवाओं का शुभारंभ करने की की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में जियो एयर फाइबर की सेवाएं सक्रिय कर दी हैं। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन, आकाश अंबानी ने कहा,“ हमारी फाइबर-टू-द-होम सर्विस, जियो फाइबर एक करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है, हर महीने सैकड़ों हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं। लेकिन अभी भी लाखों घरों और छोटे व्यवसायों को जोड़ा जाना बाकी है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ TMC की याचिका पर SC ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, कहा- ऐसी सोच ठीक नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें