Site icon Dainik Savera Times

JIO पेमैंट्स बैंक ने UPI आधारित नकदी निकासी सेवा शुरू की

नई दिल्ली: जियो फाइनांशियल सíवसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो पेमैंट्स बैंक ने अपने बिजनैस कॉरेस्पोंडैंट टचप्वाइंट्स के माध्यम से यूपीआई आधारित नकद निकासी की सुविधा शुरू की है। ये कदम डिजिटल भुगतान परिवेश को मजबूत करने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिजनैस कॉरेस्पोंडैंट टचप्वाइंट्स बैंकिंग का एक ऐसा माध्यम हैं, जहां ग्राहक बैंक शाखा जाए बिना अपने बैंकिंग लेन-देन कर सकते हैं। जियो फाइनांशियल सíवसेज के बयान के अनुसार, इस सुविधा से ग्राहक, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सिर्फ यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके और अपने यूपीआई एप्प से लेन-देन को अधिकृत करके आसानी से नकद निकाल सकेंगे।

Exit mobile version