Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में डाउनलोड स्पीड में जियो शीर्ष पर: ट्राई ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट

July 5, 2025

पानीपत में डाउनलोड स्पीड में जियो शीर्ष पर: ट्राई ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट

पानीपत। रिलायंस जियो ने पानीपत में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा किये गए नवीनतम इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) में बढ़िया प्रदर्शन किया है। ये परीक्षण ट्राई की आवधिक क्वालिटी ऑफ सर्विस (क्यूओएस) ऑडिट का हिस्सा हैं। पानीपत शहर में ड्राइव टेस्ट 20 मई, 2025 से 23 मई, 2025 तक किया गया, जिसमें कुल 255.9 किलोमीटर की दूरी तय की गई, जिसमें 254.7 किलोमीटर का ड्राइव टेस्ट और 1.2 किलोमीटर का वॉक टेस्ट शामिल था।

जियो ने प्रमुख वॉयस मापदंडों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया, जिनमें कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), कॉल सेटअप टाइम (सीएसटी) और म्यूट कॉल (एमसी) रेट शामिल हैं । जियो सिर्फ 0.68 सेकंड के सबसे तेज़ कॉल सेटअप टाइम के साथ सबसे आगे रहा, इसकी कॉल सेटअप सक्सेस रेट 100 % दर्ज की गई और इसकी म्यूट कॉल 0.39% दर के साथ सबसे कम थी। ये मेट्रिक्स जियो की विश्वसनीयता को रेखांकित करते हैं, जो पानीपत में क्लियर, निर्बाध वॉयस कॉल प्रदान करता है।

जहां तक ​​डेटा की बात है, जियो ने पानीपत में 255.02 एमबीपीएस की उच्चतम औसत डाउनलोड स्पीड प्रदान की, जो की उसके प्रतिस्पर्धियों से कहीं अधिक है। महत्वपूर्ण हॉटस्पॉट्स पर, जियो के 5जी नेटवर्क ने 194.05 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड दर्ज की, जिससे सुचारू वीडियो स्ट्रीमिंग, हाई-स्पीड डाउनलोड और लैग-फ्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुनिश्चित होते हैं ।

पानीपत में जियो का मजबूत प्रदर्शन उसके राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रतिबिंबित करता है। ट्राई द्वारा परीक्षण किए गए आठ लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों (एलएसए) और 13 शहरों, राजमार्गों, रेलवे और तटीय मार्गों पर, जियो ने सभी क्षेत्रों में औसत डाउनलोड स्पीड में अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन किया ।

जियो जिसके पास हरियाणा का सबसे बड़ा 4जी और 5जी नेटवर्क है, जो दूर-दराज के क्षेत्रों को भी कवर करता है, राज्य के लोगों का पसंदीदा नेटवर्क बना हुआ है। भविष्य-केंद्रित इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहक-केंद्रित नवाचार के साथ, जियो न केवल भारत की डिजिटल महत्वाकांक्षाओं के साथ चल रहा है, बल्कि उन्हें आगे भी बढ़ा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें