Site icon Dainik Savera Times

कानपुर व प्रयागराज सहित 10 ओर शहरों में पहुंचा Jio True 5G नेटवर्क

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने सोमवार को कहा कि उसका ट्रू 5जी नेटवर्क मेरठ और प्रयागराज सहित देश के दस और शहरों में चालू हो गया है। इनमें आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र के दो-दो शहर शामिल हैं।

इन शहरों में उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, मेरठ और प्रयागराज, आंध्र प्रदेश में तिरुपति और नेल्लोर , केरल में कोझीकोड, त्रिशूर तथा नागपुर और अहमदनगर शहर शामिल है। कंपनी ने कहा है कि इनमें से ज्यादातर शहरों में 5जी सेवाओं को पेश करने वाला, रिलायंस जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है।

बयान में कहा गया है इन 10 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए जियो प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चार राज्यों के 10 शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का रोलआउट करने पर हमें गर्व है। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की गति बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक जियो यूजर नए साल में जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी का फायदा उठाए।

 

 

Exit mobile version