Site icon Dainik Savera Times

जियो का उपभोक्ताओं को झटका, जियो के प्लान में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलांयस जियो ने अपने सभी प्लान की कीमतों में 12.5 प्रतिशत से लेकर 25 प्रतिशत तक की बढोतरी करने के साथ ही नये प्लान भी लाँच करने की घोषणा की है। यह वृद्धि 3 जुलाई से प्रभावी होगी।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि वर्तमान प्लान का उपयोग कर रहे ग्राहकों पर यह वृद्धि अभी प्रभावी नहीं होगी और जियो भारत या जियो फोन वर्तमान प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने पोस्टपेड प्लान में भी बढोतरी की है। 299 रुपये वाला प्लान अब 349 रुपये का और 399 रुपये वाला प्लान अब 449 रुपये का हो गया है।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता 

Exit mobile version