Site icon Dainik Savera Times

Jishnu Barua बने बिजली नियामक CERC के नए चेयरमैन

नयी दिल्ली: जिष्णु बरुआ को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने आज यहां केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के चेयरमैन जिष्णु बरुआ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।’’

बरुआ को 27 फरवरी, 2023 को सीईआरसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। वह अक्टूबर, 2020 से अगस्त, 2022 तक असम के मुख्य सचिव थे। सेवानिवृत्ति के बाद बरुआ को असम बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड का चेयरमैन बनाया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

Exit mobile version