Site icon Dainik Savera Times

JK टायर एंड इंडस्ट्रीज ने उत्तरी भारत में छह नए व्हील्स-ब्रांड शॉप का किया उद्घाटन

टायर बनाने वाली कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने देश भर में अपनी खुदरा उपस्थिति को और मजबूत करने के प्रयास में आज उत्तरी भारत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छह नए जेके टायर स्टील व्हील्स-ब्रांड शॉप का उद्घाटन किया। कंपनी के अध्यक्ष अनुज कथूरिया ने वर्चुअल रूप से ब्रांड शॉप का उद्घाटन किया। जेके टायर स्टील की उद्घाटन की गई ये व्हील्स-ब्रांड शॉप फरीदाबाद, अलवर, नोखा, मेरठ, बुंदनपुर और रेवाड़ी में स्थित हैं। ये मौजूदा और संभावित ग्राहकों की जरूरतों को आसानी से पूरा करेगी। इन नई शॉप के साथ, अब उत्तर भारत में जेके टायर की 221 ब्रांड शॉप हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG Test Match: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

Exit mobile version