Site icon Dainik Savera Times

JSW Infrastructure का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा

नयी दिल्ली: जेएसडब्ल्यू समूह की वाणिज्यिक बंदरगाह संचालन करने वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का पूंंजी बाजार से 2800 करोड़ रुपये जुटाने का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर को खुलेगा।
कंपनी के सीईओ ने आज एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि दो अंकित मूल्य के एक शेयर का मूल्य दायरा 113 रुपये से 119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह आईपीओ 27 सितंबर को बंद होगा। इसके लिए निवेशक न्यूनतम 126 शेयर की बोली लगा सकेंगे और इसी गुणांक में आगे शेयर जारी किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

Exit mobile version