Site icon Dainik Savera Times

JSW Infrastructure के शेयर निर्गम मूल्य से 20% से अधिक उछाल के साथ सूचीबद्ध 

नई दिल्ली: जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर निर्गम मूल्य 119 रुपये से 20 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 20.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 143 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 30.16 प्रतिशत बढक़र 154.90 रुपये पर पहुंच गए।

पढ़ें खास ख़बरें:असम सरकार ने चाय बागान श्रमिकों को दिया बड़ा तोहफा , बढ़ाया न्यूनतम वेतन

एनएसई पर यह 143 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 32,371.52 करोड़ रुपये रहा। जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 37.37 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 2,800 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत मूल्य दायरा 113-119 रुपये प्रति शेयर रखा गया।

Exit mobile version