Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए को ओहियो रेल विकास आयोग से मिलेगी 10 लाख डॉलर की सहायता

November 10, 2023

जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए को ओहियो रेल विकास आयोग से मिलेगी 10 लाख डॉलर की सहायता

नयी दिल्ली: अमेरिका स्थित ओहियो रेल विकास आयोग (ओआरडीसी) ने मिंगो जंक्शन सुविधा में अपनी दो ‘ऑन-साइट’ रेल परियोजनाओं के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की वित्त सहायता को मंजूरी दे दी है।जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए घरेलू स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील की अनुषंगी कंपनी है। जेएसडब्ल्यू स्टील की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, रेल परियोजनाएं हाल ही में घोषित सुविधा में 14.5 करोड़ अमरीकी डॉलर के विस्तार का समर्थन करती हैं। यह जेएसडब्ल्यू को नवीकरणीय ऊर्जा तथा बुनियादी ढांचे क्षेत्रों में बेहतर सेवा देने का मौका देगी।

जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए मिंगो जंक्शन के मुख्य परिचालन अधिकारी जोनाथन शैंक ने कहा, ‘‘ हम ओआरडीसी के साथ अपनी साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं जो ओहियो वैली में निवेश जारी रखने के लिए हमारा मनोबल बढ़ाती है। हमारे बुनियादी ढांचे में निवेश से हमारी विकास परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद मिलेगी।’’

ये भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें