Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

JTL Industries के बोर्ड ने 1,200 करोड़ रुपए की निवेश योजना को दी मंजूरी

December 20, 2023

JTL Industries के बोर्ड ने 1,200 करोड़ रुपए की निवेश योजना को दी मंजूरी

 

नई दिल्ली : जेटीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कंपनी की शाखा जेटीएल ट्यूब्स लिमिटेड में 1,200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस निवेश से महाराष्ट्र में एक संयंत्र की स्थापना की जाएगी। इस्पात के पाइप बनाने वाली कंपनी ने कहा कि निवेश को आंशिक रूप से आंतरिक स्रोतों से और आंशिक रूप से प्रस्तावित निर्गम से मिली आय से वित्त पोषित किया जाएगा।

जेटीएल इंडस्ट्रीज ने बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने ग्रीन शू विकल्प यानी अधिक अभिदान आने पर उसे रखने का विकल्प सहित एक या अधिक किस्तों में 500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिए प्रति•ाूतियां जारी की जाएंगी।

ये भी पढ़ें : सरकार का आंकड़ा, 5.96 लाख PNG कनेक्शन चालू, 6.66 लाख उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें