Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज्योति लैब्स का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 59.1 प्रतिशत बढक़र 103.98 करोड़ रुपये पर

November 7, 2023

ज्योति लैब्स का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 59.1 प्रतिशत बढक़र 103.98 करोड़ रुपये पर

नई दिल्ली: रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी ज्योति लैब्स का चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 59.1 प्रतिशत बढक़र 103.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी के पास उजाला, मैक्सो, एक्सो, हेंको, प्रिल और मार्गो जैसे ब्रांड हैं।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 65.35 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय बढक़र 732.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 659.2 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढक़र 610.45 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 595.26 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें