कंपनी ने कहा कि इनमें से भारत में 15 कल्याण दुकानें, पश्चिम एशिया में दो कल्याण दुकानें और 13 कैंडेयर दुकानें खोलने की योजना है। कल्याण ज्वैलर्स ने बयान में कहा, चालू तिमाही में अयोध्या में कंपनी के 250वीं दुकान की शुरुआती होनी चाहिए
, जो हमारे लिए एक मील का पत्थर है। दिसंबर, 2023 के अंत तक भारत और पश्चिम एशिया में कंपनी की कुल 235 दुकानें थीं। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है।

